CWG के घोटालों की जांच करेगी CBI
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से शुक्रवार को गेम्स में जुड़ी परियोजनाओं के कुछ निश्चित ठेकों में आपराधिक साजिश की जांच करने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीवीसी को बिना अस्तित्व वाली कंपनियों को भुगतान, अनुबंधों में जानबूझकर देर और गैरवाजिब कीमतों जैसी कमियों के साथ खरीद एवं किराये में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की सूचना मिली है।
29 करोड़ का कर चोरी करने की कोशिश
कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रसारण के लिए 246 करोड़ रुपये का ठेका हासिल करने वाली ब्रिटेन की एक कंपनी एसआईएस लाइव भी कथित कर चोरी को लेकर जांच के दायरे में है। आयकर विभाग ने भारत और ब्रिटेन के बीच हुई दोहरे कराधान बचाव संधि के प्रावधानों के जरिए कंपनी को जांच में शामिल किया है।
आयकर विभाग के अफसरों के अनुसार, एसआईएस लाइव की भारतीय इकाई की स्थापना केवल कॉमनवेल्थ गेम्स की एक परियोजना हासिल करने के उद्देश्य से की गई थी। इस कंपनी की भारतीय इकाई के परिचालनों के सर्वेक्षण के बाद अधिकारियों को कंपनी के वित्तीय दस्तावेज में विसंगतियां देखने को मिलीं। कंपनी कथित तौर पर करीब 29 करोड़ रुपये का कर चोरी करने की कोशिश कर रही थी।













Click it and Unblock the Notifications