चीन का दुस्साहसिक कदम, अरूणाचल को बताया अपना पार्ट
बीजिंग। हमेशा इंडो-चीनी वाला भाईचारा राग अलापने वाले लोगों के लिए कड़ा सबक है। क्योंकि चीन का अपना दुस्साहस जारी है। वो एक तरफ तो ये चिल्ला रहा है कि उसकी मंशा भारत से तकरार करने की नहीं है बल्कि दोस्ती करने की है, लेकिन वहीं दूसरी ओर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी नया दुस्साहसिक कदम ये है उसने अपने ऑनलाइन मैपिंग सर्विस में अरूणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया है।
चीनी भाषा में देखा जाये तो इस सेवा का नाम 'मैप वर्ड' है। आजकल आईपैड और मोबाइल पर इस सर्विस को बहुतेरा प्रयोग किया जा रहा है। लोग अरूणाचल प्रदेश को दक्षिणी चीन का हिस्सा समझने लगे हैं। एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध इस मानचित्र में दक्षिणी तिब्बत की कोई तय सीमा रेखा नहीं है, लेकिन इसकी सीमा के दायरे में अरुणाचल प्रदेश है।













Click it and Unblock the Notifications