पेशावर में धमाका, तीन की मौत

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अब्दुल रहमान ने बीबीसी को बताया कि बम मस्जिद के परिसर में रखा गया था और इस धमाके में तीन लोग मारे गए हैं और 12 के क़रीब घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि धमाका उस वक़्त हुआ जब लोग नमाज़ पढ़ने के बाद जाने की तैयारी कर रहे थे.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक़ एक व्यक्ति नमाज़ पढ़ने मस्जिद में दाख़िल हुआ और परिसर में बम लगा कर वहाँ से फ़रार हो गया जिसके बाद धमाका हो गया. घायलों को शहर के क़रीबी अस्पतालों में भरती करवाया गया है. धमाके के बाद पुलिस ने इलाक़े को घेर लिया और मस्जिद को आने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए.
ग़ौरतलब है कि जिस इलाक़े में धमाका हुआ है वहाँ पहले भी पुलिस और अर्धसैनिकबलों की पोस्ट पर कई आत्मघाती हमले हो चुके हैं. अभी तक किसी गुट ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकर नहीं की है.












Click it and Unblock the Notifications