पाकिस्तान से भारत लौटेंगे 142 मछुआरे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के तटीय शहर कराची की एक अदालत ने 142 भारतीय मछुआरों की रिहाई का आदेश दिया है। मछुआरों को पाकिस्तानी जल सीमा में मछलियां पकड़ने के कारण हिरासत में लिया गया था। स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक एक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 142 मछुआरों के खिलाफ चल रहे 12 मामले निपटाते हुए उन्हें भारत भेजने संबंधी फैसले की प्रति सिंध प्रांत के गृह विभाग को भेज दी है।
भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक अब गृह विभाग, पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय से संपर्क करेगा, जो इन मछुआरों की शिनाख्त के लिए भारत सरकार से सम्पर्क करेगा।













Click it and Unblock the Notifications