ओबामा के दौरे से पहले कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की आशंका

सूत्रों के मुताबिक राज्य की सुरक्षा के बारे में फैसला लेने वाली एजेंसी किसी भी तरह के आतंकी हमले से निपटने के लिए अगले कुछ दिनों के भीतर बैठक करेगी। ऐसे संकेत मिले हैं कि आने वाले दिनों में आतंकवादी किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं।
ओबामा के भारत दौरे को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बात की आशंका जताई गई है कि जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी किसी बड़े हमले की फिराक में हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी और एकीकृत कमान के एक सदस्य ने बताया, "आतंकवादियों की किसी भी योजना से निपटने के लिए आवश्यक रणनीति पर विचार करने के लिए बैठक बुलाई जाएगी।" एकीकृत कमान में सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बल और खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक किसी बड़े आतंकी हमले की आशंका सुरक्षाबलों के लिए खतरे की घंटी है। उल्लेखनीय है कि विशिष्ट व्यक्तियों, विशेषतौर से अमेरिकी नेताओं के दौरे से पहले हमेशा ही किसी बड़े हमले का अंदेशा बना रहता है। वर्ष 2008 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के पहले भारत दौरे से कुछ दिनों पहले की छित्तीसिंह पोरा हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications