शरद पूर्णिमा में नहीं होगा ताज का दीदार
आगरा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष लोग ताजमहल का दीदार नहीं कर सकेंगे। इसका कारण यह है कि ताजमहल को इस दिन आम लोगों के लिए बंद रखा जाएगा।शरद पूर्णिमा के अवसर पर सबसे अधिक संख्या में पयर्टक ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं क्योंकि चांद की दूधिया रोशनी में इसकी सुंदरता सबसे अधिक निखरकर आती है।
कुछ लोगों ने गुरुवार रात को ताज का दीदार किया। भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) ने कहा है कि गुरुवार देर रात लगभग 75 लोगों ने दूधिया रोशनी में ताज का दीदार किया। फोटोग्राफर विशाल भी इससे निराश हैं। विशाल ने कहा, "बरसात के बाद यह पहली शरद पूर्णिमा है। इस दिन ताज की खूबसूरती सबसे अधिक निखरकर सामने आती है लेकिन दुख की बात यह है कि लोगों को इसी दिन ताज के दर्शन नहीं होंगे।"
कई लोगों ने ताज के दीदार का दूसरा रास्ता निकाल लिया है। शुक्रवार रात को कई लोग मेहताब बाग से इसका दीदार करेंगे। मेहताब बाग पहुंचने के लिए दशहरा घाट से होकर जाना पड़ता है। इसके अलावा कुछ लोग होटल ताज खेमा से ताज का नजारा देखेंगे।













Click it and Unblock the Notifications