नौकर की हत्या के मामले में सऊदी के शहजादे को उम्रकैद

अदालत ने कहाकि एक राजकुमार पर हत्या का आरोप असामान्य बात है लोकिन देश में कानून से बढ़कर कोई नहीं है। शहजादे पर नौकर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप है।
शाह अब्दुल्ला के पौत्र सउद अब्दुल अजीज बिन नासिर अल सउद (34) को अपने (32) वर्षीय नौकर बंदर अब्दुल अजीज की हत्या के मामले में लंदन की ओल्ड बैली में जज ने 20 साल कैद की सजा सुनाई।
जज डेविड बीन ने सजा पढ़ते हुए कहा, ''किसी शहजादे पर हत्या का आरोप होना असामान्य सी बात है। इस देश में कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।"" बंदर अब्दुल अजीज को 15 फरवरी को लंदन के पांच सितारा लैंडमार्क होटल में मृत पाया गया था। शहजादे पर आरोप था कि उन्होंने नौकर बंदर अब्दुल अजीज के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications