तालिबान ने की थी फैसल शहजाद की मदद

Faisal Shahzad
इस्लामाबाद। इस साल मई में न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वेयर पर बम विस्फोट की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी फैसल शहजाद को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने आर्थिक मदद दी थी।

इस्लामाबाद पुलिस ने तीन संदिग्धों हुन्बल अख्तर, मुहम्मद शोएब मुगल और मुहम्मद शाहिद हुसैन की एक महीने पहले हुई गिरफ्तारी के बाद अदालत को पेश की गई अपनी जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया।

शहजाद अपने प्रयास में विफल हो गया था और बाद में उसे पुलिस ने जेएफके हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया था। उस समय वह दुबई के लिए उड़ान भरने वाला था। यह रिपोर्ट एक आतंकवाद-विरोधी अदालत के विशेष न्यायाधीश मलिक मोहम्मद अकरम अवान के सामने पेश की गई थी।

मामले में 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी। रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्धों के अमेरिका में फैसल शहजाद से संबंध थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन तीनों संदिग्धों का टीटीपी प्रमुख हकीमुल्लाह मेहसूद के पास आना-जाना था और शोएब ने शहजाद और तीन अन्य आत्मघाती बम हमलावरों को एक सप्ताह तक उसके घर में रुकने की इजाजत दी थी।

आतंकवाद विरोधी कानून के तहत तीनों संदिग्धों को पांच सितम्बर, 2010 को इस्लामाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों ने एक मजिस्ट्रेट के सामने दिए वक्तव्य में स्वीकार किया है कि उन्होंने टाइम्स स्क्वेयर हमले के लिए फैसल शहजाद को 43,000 डॉलर की राशि दी थी। अक्टूबर में एक अमेरिकी अदालत ने 31 वर्षीय शहजाद को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+