संकट में ब्रिटेन: लाखों लोगों की नौकरी खतरे में
स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डैनी अलेक्जेंडर ने देश में कम की जाने वाली नौकरियों के बारे में यह खुलासा अनजाने में ही कर दिया जब वह एक गुप्त दस्तावेज पढ़ रहे थे और एक फोटोग्राफर ने उनका फोटो ले लिया। इस दस्तावेज में कहा गया है कि बजट मामलों के विभाग का पूर्वानुमान वर्ष 2014-15 तक सार्वजनिक क्षेत्र में 4,90000 कर्मचारी कम करने का है।
"खर्च की समीक्षा में इस अनुमान में कुछ बदलाव हो सकते हैं लेकिन सरकार को उम्मीद है कि नवंबर में बजट का पूर्वानुमान इसी लक्ष्य के आधार पर किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रमों को अपने कर्मचारियों पर खर्च की राशि सुनिश्चित करनी होगी।"
अगले चार साल में सरकार के खर्च में 80 अरब पाउंड की कमी की योजना के लिए हजारों सरकारी अधिकारियों को आने वाले सप्ताहों में नौकरी छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।
सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को अगले दो साल तक वेतन वृद्धि नहीं देने का फैसला किया जा सकता है और अगले साल से उन्हें पेंशन फंड में ज्यादा राशि जमा करने के लिए कहा जा सकता है। वित्त मंत्री जार्ज ओस्बोर्न बुधवार को सरकार का व्यापक खर्च ब्यौरा प्रस्तुत करने वाले हैं। टेलीग्राफ ने खुलासा किया कि वित्त मंत्री लोक कल्याणकारी योजनाओं के खर्च में 13 अरब पाउंड की कमी कर सकते हैं। इसके अलावा आपात बजट में भी कमी की जाएगी और अगले चार साल में लोक कल्याणकारी योजनाओं का खर्च 25 प्रतिशत घटाने की घोषणा भी की जा सकती है।













Click it and Unblock the Notifications