अमेरिका: पेंटागन में गोलीबारी
वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में मंगलवार तड़के गोलीबारी हुई, मगर इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
सीएनएन ने पेंटागन पुलिस के प्रवक्ता क्रिस लेमैन के हवाले से कहा कि पेंटागन के पुलिस अधिकारियों ने सुबह लगभग 4.50 बजे गोली चलने की कम से कम पांच आवाजें सुनी। लेकिन यह पता नहीं चला कि गोलियां किसने चलाई।
पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रवक्ता टेरी सुथरलैंड के अनुसार पेंटागन इमारत के दक्षिणी तरफ दो गोलियां दागी गईं। गोलियां तीसरी और चौथी मंजिल को निशाना बनाकर चलाई गईं थीं। जिसमें एक गोली खिड़की में जा लगी और दूसरी इमारत में।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गोलीबारी के बाद लगभग एक घंटे तक पेंटागन का दक्षिणी पार्किंग और दक्षिणी प्रवेश को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications