रायपुर: पत्नी ने की शराबी पति की हत्या

महिला के अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। चालीस वर्षीय राधेश्याम यादव को बारपाड़ा गांव स्थित उसके घर में 15 अक्टूबर की रात मृत पाया गया था। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि राधेश्याम की पत्नी श्यामा बाई ने पहले तो कहा था कि उसके पति ने आत्महत्या की थी लेकिन पूछताछ के दौरान उसने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
श्यामा बाई का कहना है कि उसने यह हत्या इसलिए की क्योंकि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था और हर रोज उसके साथ मार-पिटाई किया करता था।












Click it and Unblock the Notifications