सीआर राव को भारतीय विज्ञान पुरस्कार
हैदराबाद। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विश्व के जाने-माने सांख्यिकीविद सीआर राव को मंगलवार को भारत विज्ञान पुरस्कार दिया। राव को सांख्यिकी के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
प्रधानमंत्री ने अकादमी ऑफ साइंस ऑफ द डेवलपिंग वर्ल्ड की 21वीं वार्षिक बैठक के दौरान राव को यह पुरस्कार दिया। इससे पहले यह थर्ड वर्ल्ड अकादमी ऑफ साइंसेज (टीडब्ल्यूएएस) नाम से जाना जाता था। राव और मनमोहन दोस्त रहे हैं। भारतीय विज्ञान पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपये और 200 ग्राम वजनी सोने का पदक दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की ओर से दिया जाता है।
विज्ञान के क्षेत्र में देश में कार्यरत लोगों को दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा पुरस्कार है। इससे पहले, मनमोहन सिंह ने टीडब्ल्यूएएस के अध्यक्ष जैकब पालिस के हाथों से अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए विशेष टीडब्ल्यूएएस स्वर्ण पदक हासिल किया।













Click it and Unblock the Notifications