भोपाल: ट्रक की चपेट में आकर 5 बच्चों की मौत

भूसे से भरा ट्रक सोमवार की शाम को बैरसिया से ब्यावरा जा रहा था तभी वह लालरिया गांव में पलट गया। इस ट्रक की चपेट में सड़क किनारे खेल रहे बच्चे आ गए। ट्रक की जद में आए छह बच्चों को भारी मशक्कत के बाद निकालकर बैरसिया के चिकित्सालय ले जाया गया।
अस्पताल में हादसे के शिकार बने पांच बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक बच्ची का उपचार हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। ट्रक मालिक खुद ट्रक चला रहा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।









Click it and Unblock the Notifications