बांग्लादेश में दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं पर हमला

पुलिसकर्मियों ने भी बनाया निशाना
देश के विभिन्न भागों से रह रहे हिन्दु समुदाय के लोगों में इस पर्व पर खासा उत्साह होता है। इस बार कुछ असामाजिक तत्वों ने दुर्गापूजा पांडालों पर हमले किए जिससे कई जगहों पर हिंसा भड़क गई। कई जगहों पर पुलिसकर्मियों द्वारा भी पूजा मंडपों को निशाना बनाने की खबर है।
वेबसाइट 'बीडीन्यूज24 डॉट काम' के मुताबिक पूजा पंडालों पर हमले और पुलिस के निष्पक्ष न रहने की खबरें सामने आने के बाद प्रशासन ने पुलिसकर्मियों को वहां से हटा लिया और एक थाने को फिलहाल बंद कर दिया।
ढाका के बाहरी इलाके में तोड़फोड़ के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और तानबाजार इलाके में पूजा पंडालों में लूटपाट और हमले की घटनाएं भी हुईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नशे में धुत्त 15 लोगों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए।
श्रद्धालु मीनाबाजार इलाके में बने पूजा पंडालों में उत्सव की खुशी मना रहे थे। बांग्लादेश के पूर्वोत्तर इलाके सूनामगंज के ताहिरपुर उपाजिला इलाके में स्थित एक मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला करने के कारण छह पुलिसकर्मियों और एक उप निरीक्षक को वहां से हटा लिया गया।
हसीना ने हालंकि धर्मनिर्पेक्षता पर बल देते हुए कहा कि उनका देश 'गैर सांप्रदायिक देश' है। उन्होंने कहा कि देशभर में 27,000 से अधिक दुर्गापूजा पंडाल बनाए गए हैं जो अभी तक सबसे अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications