बिहार: दुर्गा पूजा भगदड़ में मृतकों की संख्या 10 हुई
पटना। बिहार में बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दुर्गा मंदिर में पूजा एवं पशु बलि के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है और छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार तिलडीहा गांव में स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्घ दुर्गा मंदिर में महानवमी पूजा के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई थी। पूजा के दौरान मां को पशु बलि देने के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये। मृतकों में 4 महिलाएं शामिल हैं।
राज्य के पुलिस महानिदेशक के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। दशहरा के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications