प्रतिभा पाटिल, मनमोहन सिंह ने दशहरे की बधाईयां दीं

राष्ट्रपति पाटील ने कहा "दशहरे के आनंदमय अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को बधाई देती हूं और उनकी खुशहाली व समृद्धि की कामना करती हूं।" पाटील ने कहा है कि दशहरा असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उसमें कहा गया है, "यह पवित्र त्योहार हमें शांति, एकता और देश के कल्याण के लिए काम करने तथा सद्भाव व एकता की अपनी भावना को मजबूत करने की प्रेरणा दे।"
उप राष्ट्रपति मो. हामिद अंसारी ने अपने संदेश में कहा, "देशवासियों को दूर्गा पूर्जा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार बहुत श्रद्धा, उत्साह और आनंद के साथ मनाया जाता है और हमें सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है।" उन्होंने कहा,"यह त्योहार प्रत्येक देशवासियों के जीवन में सदभावना, शाति और समृद्धि लाए।"
प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने दुर्गा पूजा और दशहरा के पावन अवसर पर देशवासियों को पहले ही बधाई दे दी थी। उन्होंने 14 अक्टूबर को दिए गए अपने बधाई संदेश में कहा था कि देश के विभिन्न भागों में विजयदशमी भारत की साम्प्रदायिक सद्भावना और विभिन्नता में एकता का प्रतीक है।
राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने दशहरा के मौके पर देशवासियों को दिए अपने एक संदेश में कहा, "बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व पर मैं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।" उन्होंने कहा कि दशहरा सदभावना, शांति, सहनशीलता और निरंतर प्रगति के रास्ते पर चलते रहने का संदेश देता है।












Click it and Unblock the Notifications