बिहार में दुर्गा मंदिर में भगदड़ से 4 की मौत
पटना। बिहार के बांका जिला में शनिवार देर शाम एक दुर्गा मंदिर में पूजा एवं पशु बलि के दौरान अत्यधिक भीड़ की वजह से भगदड़ मच गयी। इस भगदड़ में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।
पुलिस के अनुसार तिलडीहा गांव में स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्घ दुर्गा मंदिर में महानवमी पूजा के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी थी। इस दौरान वहां मां को पशु बलि देने के दौरान भगदड़ मच गई।
राज्य के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक पहुंच गए हैं तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications