बिहार: नौका दुर्घटना में 6 मरे, 25 लापता
पटना।
पटना में मसौढ़ी के समीप पिपरा क्षेत्र में रविवार को पुनपुन नदी में एक नाव पलट गई। इसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि अभी भी 25 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। id="toptextpromo">कुछ
लोग दशहरा का मेला देख नाव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजघाट के नजदीक पुनपुन नदी में नाव पलट गई। ग्रामीणों के अनुसार एक छोटी नाव पर क्षमता से अधिक 50 लोग सवार थे। जिस कारण नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अब
तक नदी से छह लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने मरने वालों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।











Click it and Unblock the Notifications