उमर अब्दुला के हटने में ही देश की भलाई :आडवाणी
आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर उमर की उनके कश्मीर से जुड़े विवादास्पद बयान के लिए जमकर खिंचाई की है। पिछले दिनों राज्य विधानसभा में उमर ने कहा था कि जम्मू एवं कश्मीर का भारत में विलय नहीं हुआ था बल्कि एक समझौते के तहत इसे सम्मिलित किया गया था। आडवाणी ने उमर के इस बयान को अक्षम्य करार दिया।
उमर के बयान के बाद राज्य विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ था और भाजपा व राज्य के कुछ अन्य दलों ने भी उमर के इस्तीफे की मांग की थी। आडवाणी ने कहा, "हाल के दिनों तक उमर के इस्तीफे की मांग इस आधार पर की जा रही थी कि वह घाटी में पथराव करने वालों द्वारा उत्पन्न की गई स्थिति से निपटने में विफल रहे हैं।
परंतु उनके ताजा बयान से स्पष्ट है कि वह न सिर्फ प्रशासनिक रूप से विफल रहे हैं बल्कि जम्मू एवं कश्मीर पर उनका रुख राष्ट्र भावना के प्रतिकूल रहा है। ऐसे में उनका जल्द से जल्द पद छोड़ना न सिर्फ जम्मू एवं कश्मीर बल्कि देश के भी हित में रहेगा।"
इसके साथ ही आडवाणी ने यह भी दोहराया कि कश्मीर भारत का अभिन्न था और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा, "बीते 60 वर्षो से सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि देश का हर नेता यह कहता रहा है कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और हमारे मौजूदा विदेश मंत्री भी यह बात दोहरा चुके हैं।"
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी













Click it and Unblock the Notifications