इलाहाबाद में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत
लखनऊ। इलाहाबाद जिले के महेवा गांव में जहरीली शराब पीने से शनिवार सुबह 4 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 6 का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक शुक्रवार रात इन ग्रामीणों ने गांव के ही शिवचरण से शराब लेकर पी थी। शराब पीने के बाद देर रात इनकी तबियत बिगड़ गई, इनमें से चार की शनिवार सुबह मौत हो गई। जब कि छह लोगों की हालत गंभीर है, इनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि शिवचरण फरार है। उसके दो सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने के साथ ही अवैध शराब के धंधे की जांच की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications