भारतीय मूल के 2 ब्रिटिश सांसदों पर निलंबन का खतरा
समाचार पत्र द संडे टेलीग्राफ ने खबर दी है कि इन तीनों सांसदों में लार्ड स्वराज पाल, लार्ड आमिर भाटिया और बांग्लादेशी मूल की बरोनेस उद्दीन शामिल हैं। समझा जाता है कि हाउस ऑफ लार्ड्स के अधिकारियों द्वारा एक बयान में तीनों को दोषी ठहराए जाने के लिए आधिकारिक अनुशंसा की जाएगी।
लेबर पार्टी के प्रमुख दानदाता पॉल को चार से छह महीने तक के लिए निलंबित किए जाने की सिफारिश की जा चुकी है और वह 40,000 पाउंड लौटाने को राजी हो गए हैं।
भाटिया विपक्षी बेंच पर बैठते हैं, लेकिन उन्होंने भी लेबर पार्टी को दान दिया है। उन्हें छह और 12 महीने के बीच प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है और वह स्वैच्छिक रूप से 27,000 पाउंड लौटाने को राजी हुए हैं।
उद्दीन लेबर पार्टी से हैं और ऊपरी सदन के लिए नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला हैं और उन्हें एक वर्ष से 18 महीने तक के लिए लार्ड्स से निलंबित किया जा सकता है। वह 125,000 पाउंड लौटाने को राजी हो गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications