मंदिर में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 10 हुई
पुलिस के अनुसार तिलडीहा गांव में स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्घ दुर्गा मंदिर में महानवमी पूजा के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई थी। पूजा के दौरान मां को पशु बलि देने के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में दस लोगों की मौत हो गई जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हो गये। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने रविवार को बताया कि घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक पहुंच गए हैं तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। दशहरा के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
नीलमणि के मुताबिक घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications