नाटो ने तालिबान कमांडर को काबुल में प्रवेश की अनुमति दी

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के कमांडर, अमेरिकी जनरल, डेविड पेट्रीयस ने कहा कि यह कदम राष्टपति हामिद करजई की तालिबान के साथ सुलह वार्ता के लिए अमेरिका और नाटो के समर्थन का हिस्सा था।
चाइना डेली ने पेट्रीयस के हवाले से कहा है, "हमने खास सम्मान में ऐसा किया है, अन्यथा क्या कोई वरिष्ठ तालिबान कमांडर काबुल में इतने आसानी से प्रवेश कर पाता।"
पेट्रीयस ने लंदन में एक जनसमूह को बताया कि कई अति वरिष्ठ तालिबान कमांडर अफगानिस्तान सरकार से तथा अफगानिस्तान के मामलों में शामिल अन्य देशों के संपर्क में थे। उन्होंने हालांकि कहा कि बातचीत अभी प्रारंभिक चरण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications