पाकिस्तान में तालिबान ने 5 सैनिकों की जान ली
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान इलाके में शुक्रवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में एक विद्रोही कमांडर के मारे जाने के कुछ ही घंटों बाद तालिबान विद्रोहियों ने एक चेकपोस्ट पर हमला कर पांच सैनिकों की जान ले ली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सारारोघा इलाके में स्थित इस चेकपोस्ट से सुरक्षा बलों ने जवाबी हमला किया।
चेकपोस्ट पर हमला उत्तरी वजीरिस्तान के कबीलाई इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में तालिबान कमांडर कारी हुसैन के मारे जाने के कुछ ही घंटों बाद किया गया। इस हमले में अन्य तीन लोग भी मारे गए। समझा जाता है कि कारी हुसैन पाकिस्तान में किए गए कई आत्मघाती बम हमले का मास्टर माइंड था।
उल्लेखनीय है कि दक्षिणी वजीरिस्तान विद्रोही संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीपीपी) का गढ़ है। इस संगठन का संस्थापक बैतुल्लाह महसूद 2009 में हुए ड्रोन हमले में मारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications