बिहार के विकास पर राहुल को बोलने का हक नहीं: भाजपा

BJP Logo
पटना। बिहार विधान सभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है यहां राजनीतिक माहौल गरमा रहा है। चुनाव से पहले हर नेता और हर पार्टी विकास के नाम का जो मुद्दा सबसे ज्यादा भुनाती आजकल इसी मुद्दे पर बिहार की राजनीति गर्म है।

बिहार में विकास के मुद्दे को हवा देने के लिए दिए गए राहुल के बयान पर अब भाजपा का कहना है कि राहुल को बिहार के विकास के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है। चुनाव प्रचार में जाने से पहले पटना हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रसाद ने कहा कि राहुल को बिहार में पिछले 20 वर्षो के विकास के बारे में नहीं बोलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन 20 सालों में राष्ट्रीय जनता दल के 15 वर्ष के शासनकाल में कांग्रेस भी बराबर की भागीदार रही है। प्रसाद ने कहा कि आज राहुल बिहार में भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, जबकि राजद के शासनकाल में ही यहां चारा और अलकतरा घोटाला हुआ।

उस दौर में राज्य का जो बुरा हाल था इस विषय में भी राहुल को जवाब देना चाहिए। प्रसाद ने केंद्र सरकार पर विकास में साथ नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो की मरम्मत के लिए पैसा नहीं दिया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को राहुल ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में विकास कार्य न करने और नीतीश सरकार पर भ्रष्टचार का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+