ललित मोदी को नोटिस भेजेगी चेन्नई पुलिस
चेन्नई के पुलिस आयुक्त टी. राजेंद्र ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया, "हम मोदी के खिलाफ बीसीसीआई की शिकायत पर कानूनी विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं। हम अपनी जांच शुरू करते हुए मोदी को शीघ्र नोटिस जारी करेंगे।"
उन्होंने यह भी बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को मोदी का पासपोर्ट रद्द करने के लिए कहा है। मोदी इस समय ब्रिटेन में हैं। इससे पहले निदेशालय ने गुरुवार को मोदी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया है।
बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन ने मोदी सहित छह लोगों पर शिकायत दर्ज कराई है। बीसीसीआई ने उन पर करीब 468 करोड़ रुपये की राशि गबन करने का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications