टोयोटा ने ए. आर. रहमान को एटियोस का ब्रांड एम्बेसडर बनाया

कम्पनी ने शुक्रवार को कहा कि रहमान कम्पनी के विभिन्न प्रचार अभियानों में शामिल रहेंगे।

टीकेएम के कार्यकारी निदेशक हिरोशी नाकागावा ने कहा, "इस उत्पाद और इसके ब्रांड एम्बेसडर में गहरा संबंध है। दोनों ही वैश्विक, अभिनव, विश्वसनीय और गुणवत्ता के मामले में श्रेष्ठ हैं।"

टोयोटा से जुड़ने के अवसर पर रहमान ने कहा, "मेरा मानना है कि जब कुशलता और निष्ठा का मेल होता है तो गुणवत्ता का निर्माण होता है। इसलिए मैं टोयोटा के साथ जुड़कर खुश हूं। टोयोटा जो भी काम करती है उसमें वह इसी तरह के मूल्य शामिल करती है।"

टोयोटा का लक्ष्य इस साल 70,000 एटियोस कारें बेचने का है। कम्पनी वर्ष 2015 तक भारत में 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पाना चाहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+