बिहार नाव दुर्घटना: मृतकों के रिश्तेदारों को मुआवजे की घोषणा
बक्सर। बिहार के बक्सर जिले की भांगड़ नदी में रविवार को हुई एक नाव दुर्घटना में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। इस बीच दुर्घटना की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच कराने एवं मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने बताया कि मृतकों के परिजनों को विभाग द्वारा 1-1 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच करवाने का भी आदेश दिया है। इस बीच राहत एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ की एक टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार की देर शाम कुछ लोग दियारा क्षेत्र से काम कर नाव पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी बीच नदी में जाकर नाव पलट गई। मृतकों में दल्लीपुर और मानिकपुर सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हैं।
बक्सर जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार 35 शवों को नदी से बाहर निकाला गया है। डूबे लोगों की तलाश अभी जारी है, पुलिस स्थानीय लोगों और गोताखोंरों की मदद से डूबे लोगों को बाहर निकाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस नाव में करीब 80 लोग सवार थे।













Click it and Unblock the Notifications