मुशर्रफ के सिर पर 1 अरब रुपए का इनाम
इस्लामाबाद। बलूच की जमूरी वतन पार्टी के नेता नवाबजादा तलाल बुगती ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर 1 अरब रुपए और एक हजार एकड़ जमीन का इनाम रखा है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति मुशर्रफ का सिर कलम कर लाएगा, उसे यह पुरस्कार दिया जाएगा।
क्वेटा में पत्रकारों से बातचीत में बुगती ने कहा कि 1999 में एक निर्वाचित सरकार को गिराने वाले को मौत की सजा ही मिलनी चाहिए, क्योंकि इसी वजह से बलूचिस्तान में बेगुनाह लोग मारे गए। मुशर्रफ ने इसके अलावा कई अन्य अपराध भी किए हैं, जो माफ करने योग्य नहीं हैं।
लाल मस्जिद में कमांडो ऑपरेशन कर नवाब अकबर बुगती की हत्या के अलावा मुशर्रफ ने पूरे राज्य के खिलाफ कई अपराध किए हैं, उन्हें माफ नहीं किया जा सकता है। उनके अपराध पूरी मानवजति के विरुद्ध हैं।













Click it and Unblock the Notifications