झारखण्ड में नक्सली गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक रांची से लगभग 170 किलोमीटर दूर दुदूर गांव से नाल्ला भिक्षापति उर्फ रविजी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "वह रॉकेट लांचर बनाने में विशेषज्ञ है। इसके अलावा विस्फोटक एवं बारुदी सुरंग भी तैयार कर लेता है।"
उल्लेखनीय है कि नाल्ला, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय तकनीकी समिति का सदस्य है। वह आंध्र प्रदेश के वारांगल जिले के ततिकाइला गांव का निवासी है। वह वर्ष 2006 से ही झारखण्ड में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार उसके पास से 25 जिलेटिन छड़ें, 10 डेटोनेटर और अन्य चीजें बरामद की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications