एक साल में 18 प्रतिशत महंगी हुई जरूरी वस्तुएं : एसोचैम

रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में जिंसों की कीमतों में 40 प्रतिशत तक का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक देश में लोगों की खान-पान की आदतों में बदलाव के कारण जिंसों और मसालों की प्रति व्यक्ति खपत में वृद्धि हो रही है। आने वाली सर्दियों में शादियों का सीजन और त्यौहारों के चलते इनकी मांग में और वृद्धि हो सकती है।
एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने कहा, "नवरात्रि, दशहरा और दीवाली के आगामी त्यौहारी सीजन के चलते जिंसों और मसालों की मांग मजबूत है इसके चलते कीमतों में वृद्धि हो रही है।"
अगस्त 2009 से अगस्त 2010 के बीच अंडा, मछली और मांस की कीमतों में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान दूध की कीमतों में 26 प्रतिशत, चाय की कीमतों में 11 प्रतिशत और मांस की कीमतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कॉफी की कीमतें इस अवधि में सात प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications