चीन में मिला डायनासोर की नई प्रजाति का जीवाश्म
बीजिंग। चीन के वैज्ञानिकों ने डायनासोर की एक नई प्रजाति का जीवाश्म खोज निकाला है। शोधकर्ताओं के अनुमान के मुताबिक यह जीवाश्म करोड़ों साल पुराना है।
चीन के 'इंस्टीट्यूट ऑफ वर्टेबरेट पेलियोनटोलॉजी एंड पेलियोएंथ्रोपालॉजी' के शोधकर्ता डोंग झिमिंग ने बताया कि चुक्सियांग प्रांत के लांगसोन में नई प्रजाति के डायनासोर के जीवाश्म की खोज सितम्बर में की गई थी।
स्थानीय समाचार पत्र 'पीपुल्स डेली' के मुताबिक डायनासोर के जीवाश्म लगभग 18 करोड़ वर्ष पुराने या फिर जुरासिक युग के हैं। उन्होंने कहा, "डायनासोर का जीवाश्म 120 मीटर लम्बा और 70 सेंटीमीटर ऊंचा है। इसके अलावा लम्बी पूंछ और नुकीले दांत हैं।"
अधिकारियों के मुताबिक जीवाश्म का शोध किए जाने के बाद ही उसे नया नाम दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications