12 को नहीं 11 अक्टूबर को बहुमत साबित करेंगे येदियुरप्पा

BS Yeddyurappa
बेंगलुरू। कर्नाटक में आए राजनीतिक भूचाल के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर जल्द बहुमत साबित करने का दबाव बढ़ गया है। पहले राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को 11 अक्टूबर तक का समय बहुमत साबित करने के लिए दिया था। लेकिन अब ये समय सीमा घट गई है और येदियुरप्पा को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए 11 अक्टूबर तक ही समय मिल पाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, "सात मंत्रियों सहित 19 विधायकों द्वारा समर्थन वापसी का पत्र सौंपे जाने के मद्देनजर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से 12 अक्टूबर शाम पांच बजे तक या उससे पहले बहुमत साबित करने को कहा है।" यह नौबत इसलिए आई क्योंकि सरकार को समर्थन दे रहे पांच निर्दलीय और सत्तारूढ़ भाजपा के 14 सहित कुल 19 विधायकों ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कही। राजभवन के बाहर येदियुरप्पा ने कहा, "मैंने राज्यपाल हंसराज भारद्वाज से 11 अक्टूबर को विधानसभा सत्र आयोजित करने की मांग की है जिससे बहुमत साबित किया जा सके।"

इस बीच, येदियुरप्पा ने राज्यपाल से समर्थन वापस लेने वाले चार मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की सिफारिश की है। ये चारों मंत्री निर्दलीय विधायक हैं। इन्होंने कर्नाटक में भाजपा की पहली सरकार बनाने में मदद की थी इसलिए इन्हें मंत्री पद से नवाजा गया था। इन मंत्रियों को बर्खास्त करने का फैसला कैबिनेट की आपात बैठक में लिया गया। विधायकों द्वारा राज्यपाल को समर्थन वापसी का पत्र सौंपे जाने के बाद यह बैठक बुलाई गई थी।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपे गए समर्थन वापसी के पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पार्टी के विधायकों को सलाह दी कि वे पार्टी से निष्कासन सहित अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के लिए अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। उल्लेखनीय है कि 225 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 19 विधायकों के समर्थन वापसी के पत्र से सत्ताधारी भाजपा सरकार अल्पमत में आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+