गेल को 677 करोड़ रुपये का ठेका मिला
नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र की कम्पनी गेल को महाराष्ट्र के दाभोल से कर्नाटक के बेंगलुरू तक गैस पाइपलाइन निर्माण का 677 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
गेल ने अपने बयान में कहा, "निर्माण कार्य नवंबर 2010 में शुरू होगा और पाइपलाइन मार्च 2012 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति जून 2012 तक शुरू होगी।" कम्पनी के मुताबिक पिछले 3 महीनों में कम्पनी को विभिन्न परियोजनाओं के 2000 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
दाभोल से बेंगलुरू तक 1,400 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन की परियोजना को जून 2009 में मंजूरी मिली थी। इस परियोजना की लागत 5,000 करोड़ रुपये अनुमानित है। परियोजना पूरी होने के बाद पाइपलाइन से प्रतिदिन 1.6 करोड़ वर्ग फुट गैस का परिवहन किया जा सकेगा।













Click it and Unblock the Notifications