मध्य प्रदेश के दौरे पर राहुल

राहुल सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे श्योपुर पहुंचे, जहां उन्होंने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। लगभग एक घंटे श्योपुर में रहने के बाद वह टीकमगढ़ के लिए प्रस्थान कर गए। रीवा व लखनादौन में कार्यक्रम के बाद कांग्रेस महासचिव सिवनी में रात्रि विश्राम करेंगे।
सरकार ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सरकार ने राजकीय अतिथि को दी जाने वाली आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के उन सभी जिलाधिकारयों को निर्देश दिए हैं, जहां राहुल का प्रवास है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल पांच अक्टूबर को बैतूल, सेंधवा और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और रात्रि विश्राम उज्जैन में करेंगे। इसके अलावा छह अक्टूबर को भोपाल में अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications