नासिक जेल से फरार अपराधी गिरफ्तार
जिले के कोतवाली शहर इलाके में पुलिस ने शनिवार देर रात 35 साल के मेहताब अली को एक मुठभेड़ के बाद एक पिस्तौल, कारतूस और 24 सिमकार्ड और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी. एस. श्रीवास्तव ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर अंबेडकर पार्क के पास घेराबंदी कर मेहताब को धर दबोचा गया।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में मेहताब ने बताया कि एक स्थानीय व्यापारी की हत्या के आरोप में वह नासिक जेल में बंद था। डेढ़ महीने पहले वह फरार हो गया था। इस दौरान वह आजमगढ़ व पूर्वाचल के विभिन्न जिलों में रहा। श्रीवास्तव ने कहा कि मेहताब की गिरफ्तारी के संबंध में नासिक पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications