लखनऊ: शिया संगठन ने मंदिर निर्माण में 15 लाख की मदद की पेशकश

इस संगठन का नाम 'शिया हुसैनी टाइगर्स' है। संगठन के प्रमुख शमील शम्सी ने कहा, "हम सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड से औपचारिक आग्रह करेंगे कि वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील न करे और इस विवाद को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाए।"
शम्सी ने कहा है कि वह इस बारे में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर भी अपील करेंगे। शम्सी प्रमुख शिया धर्मगुरु और पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के नजदीकी रिश्तेदार हैं।
मौलाना कल्बे सादिक की इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। शम्सी ने कहा है कि जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अहमद बुखारी और सपा के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव जैसे लोगों की ओर से फैसले की आलोचना करना दुर्भाग्यपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications