'सुरक्षा परिषद में सुधार और कश्मीर के बीच कोई संबंध नहीं'
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप क्राउले ने कहा, "मैं नहीं समझता कि इन दोनों बातों में कोई संबंध है।" क्राउले से यह पूछा गया था कि क्या भारत के पाकिस्तान के साथ कश्मीर मसले का समाधान निकालने पर सहमत हो जाने के बाद ओबामा उसे सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए समर्थन कर सकते हैं।
क्राउले ने गुरुवार को बताया, "हमें यह देखना होगा कि भारत और पाकिस्तान मिलकर इस मसले को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए तैयार हैं।" क्राउले ने कहा, "हम इस बात को समझते हैं कि भारत और कई देश तथा अमेरिका भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए उत्सुक हैं।"
क्राउले से यह पूछे जाने पर कि क्या ओबामा के भारत दौरे के समय सुरक्षा परिषद की सदस्यता एक बड़ा मुद्दा होगा। इस सवाल के जवाब में क्राउले ने कहा, "भारत के साथ बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठेगा लेकिन मैं इस बात की भविष्यवाणी व्यक्त नहीं कर सकता कि यह मुद्दा नवम्बर में ही उठेगा।"













Click it and Unblock the Notifications