लाखों बीएमडब्ल्यू वापस होंगीं

लाखों बीएमडब्ल्यू वापस होंगीं

बीएमडब्ल्यू के साथ रोल्स रॉयस कारें भी वापस बुलाई जा रही हैं

ब्रेक में ख़राबी को ठीक करने के लिए लक्ज़री कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बाज़ार से साढ़े तीन लाख कारों को वापस बुलवाने का फ़ैसला किया है.

बीएमडब्ल्यू ने कहा है कि वह अपनी कारों में पॉवर ब्रेकिंग सिस्टम को ठीक करना चाहता है हालांकि इसको ठीक किए बिना भी कार को चलाना असुरक्षित नहीं है.

कारों को वापस बुलाने का असर वी-8 और वी-12 इंजिनों वाली कारों में होगा. इसके तहत जुलाई 2001 से नवंबर 2009 के बीच बनी बीएमडब्ल्यू-5,6, 7 सीरिज़ और रोल्स-रॉयस कारों को वापस बुलाया जा रहा है.

रोल्स-रॉयस भी बीएमड्ब्ल्यू की ही कंपनी है.

जिन कारों को वापस बुलाना है उनमें 11, 427 कारें, जिसमें 905 रोल्स-रॉयस शामिल हैं, ब्रिटेन में हैं. जबकि 198,000 कारें अमरीका में हैं.

कंपनी ने अपने यह बयान में कहा है, "प्रभावित कारों में पॉवर ब्रेकिंग सिस्टम में लीक हो सकता है जिसकी वजह से दबाव बनाने की क्षमता पर असर पड़ सकता है और इससे पॉवर ब्रेकिंग सिस्टम कमज़ोर पड़ सकता है."

कंपनी का कहना है कि हालांकि इसके बाद भी मैकेनिकल ब्रेक कारगर रहेगा, जिसकी वजह से वाहन की गति कम हो जाती है.

बीएमडब्ल्यू का कहना है कि इसकी वजह से अभी तक किसी क़िस्म की दुर्घटना या चोट लगने की सूचना नहीं मिली है.

इस ख़बर के बाद से बीएमडब्ल्यू के शेयरों की क़ीमत में 1.8 प्रतिशत की गिरावट आई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+