अयोध्या विवाद: कांग्रेस ने शांति की अपील की

Congress Flag
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोगों से अपील की कि अयोध्या के संवेदनशील मुद्दे पर अदालत का फैसला आने के बाद वे हर कीमत पर शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखें।

मनमोहन सिंह ने कहा कि यदि किसी पार्टी को यह महसूस होगा कि इस विवाद पर आगे वैधानिक विचार की जरूरत है तो वे न्यायिक त्रुटियों को दूर करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा, "भारत के सभी वर्गो के लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे फैसला आने के बाद धैर्य और शांति बनाए रखें।" प्रधानमंत्री ने कहा, "किसी वर्ग के लोगों को दूसरे वर्ग के लोगों की भावनाओं को भड़काना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे से अन्य लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगा।"

उल्लेखनीय है कि अयोध्या मामले गुरुवार को फैसला आने वाला है। सोनिया ने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि अदालत का जो भी फैसला हो, आप उसे स्वीकार करें और भारतीय न्याय व्यवस्था में अपना विश्वास बनाए रखते हुए हर कीमत पर शांति, एक-दूसरे के प्रति सम्मान और भाईचारा बनाए रखें। भावनात्मक एकता भारत की बहुत बड़ी ताकत है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+