कश्मीर के कई इलाकों से कर्फ्यू हटा

Kashmir Violence
श्रीनगर। कश्मीर में तीन महीने की हिंसा के बाद शांति बहाल होता देख घाटी के कई हिस्सों से मंगलवार को कर्फ्यू हटा लिया गया। दूसरी ओर स्कूलों की रुख करने वाले छात्रों की संख्या अभी कम है।

श्रीनगर में कर्फ्यू जारी है। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "घाटी में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां और अवंतीपोरा एवं उत्तरी कश्मीर के बारामूला, हंडवाड़ा और बांदीपोरा इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है।"

बयान में कहा गया, "मध्य कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षा संबंधी सख्ती खत्म कर दी गई है। श्रीनगर, गांदेरबल, कंगन और सोपोर कस्बों में कर्फ्यू जारी है। कुपवाड़ा, त्रेहगाम और कालपोरा इलाकों में कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से दो बजे तक ढील दी गई।"

घाटी में सरकारी स्कूल सोमवार को ही खुल गए थे। श्रीनगर के अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों में कर्मचारियों-शिक्षकों की उपस्थिति पूरी रही जबकि छात्रों की हाजिरी अभी भी कम है। सोमवार को कुछ स्कूली बसों पर पथराव किया गया था।

कश्मीर में बीते 11 जून से आरंभ हुई हिंसा में लगभग 108 लोग मारे गए। इस दौरान घाटी के लोगों को कर्फ्यू, बंद और विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+