लेह पीड़ितों के लिए सैन्य अकादमी ने दिए 2 लाख रुपये
देहरादून, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की सेना के लिए कर्मठ अफसरों को तैयार करने वाले प्रतिष्ठान भारतीय सैन्य अकादमी ने लेह में आपदा पीड़ितों की मदद के लिए दो लाख 22 हजार रुपये दिए हैं।
अकादमी के जनसम्पर्क अधिकारी मेजर अमित डागर ने बताया कि कर्नल वरुण सहगल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों लेह जाकर यह राशि वहां तैनात लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिंह को सौंपी। डागर के अनुसार अकादमी के कैडेट्स और अधिकारियों ने लेह में पीड़ितों के पुनर्वास के लिए यह राशि भेंट की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications