मथुरा: रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या

घटना के समय गौतम का दत्तक पुत्र दीपक अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में मौजूद था। उसी ने रविवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दीपक ने बताया उसने जब शनिवार सुबह घर का सामान बिखरा हुआ और दरवाजे खुले देखे तो उसे घटना के बारे में पता लगा।
पुलिस के मुताबिक हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किन लोगों ने किस मकसद से की। पुलिस ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या लूट के इरादे से की गई या इसका कोई दूसरा कारण है।












Click it and Unblock the Notifications