अबू सलेम के करीबी हसन मेंहदी पर आर्थर रोड जेल में हमला

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जेल परिसर में पांडव पुत्र गैंग के चार सदस्यों ने एक जमाने में अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम का दाहिना हाथ माने जाने वाले हसन मेंहदी पर हमला कर दिया।
मेंहदी, अबू सलेम का ड्राइवर भी रह चुका है। उसके चेहरे, आंखों और हाथ पर चोट लगी है। उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिल्डर प्रदीप जैन की हत्या मामले में मेंहदी सह अभियुक्त है और उसे पांच साल पहले गिरफ्तार किया गया था।
दो महीने पहले 24 जुलाई को मुस्तफा दोसा ने अबू सलेम पर इसी जेल में हमला कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications