भाजपा में उमा की वापसी पर आडवाणी ने चुप्पी साधी

भाजपा की पूर्व नेता उमा भारती की पार्टी में वापसी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर आडवाणी ने बात को टालते हुए कहाकि उमा ने मेरे साथ सोमनाथ आने की इच्छा जताई थी और इसी वजह से वह यहां मेरे साथ हैं।
किसी समय भाजपा की कद्दावर नेता समझीं जाने वाली उमा भारती आडवाणी के निकट मानी जाती हैं। उमा भारती को 2005 में बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया था। वो मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा यह सिर्फ इबादत है, इसे सियासत के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि आडवाणी हर साल 25 सितंबर को सोमनाथ यात्रा पर जाते हैं। इसी दिन उन्होंने समोनाथ से अयोध्या तक की यात्रा शुरू की थी।












Click it and Unblock the Notifications