दिल्ली: यमुना के जलस्तर में कमी, बाढ़ का खतरा टला

अधिकारियों के मुताबिक, "यमुना में दिन में जलस्तर में और कमी आने की संभावना है।" जलस्तर में कमी आने की वजह से दिल्ली के निचले इलाके और यमुना के किनारे रहने वाले लोंगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
इन इलाकों में सीवर और यमुना का पानी घुस गया है। जिससे यहां गंदे पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 204.83 मीटर से ऊपर है हालांकि अब इसमें कमी आनी शुरू हो गई है। शनिवार सुबह जलस्तर 206.10 मीटर के स्तर पर पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications