उत्तराखण्ड: बर्फ का पहाड़ गिरने से सेना के 2 अधिकारियों की मौत
देहरादून। उत्तराखण्ड के चमोली जिले में मंगलवार सुबह हिमखण्ड गिरने से सेना के एक पर्वतारोही दल में शामिल सेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चमोली के कामेट इलाके की है। यहां सेना के एक पर्वतारोही दल पर हिमखण्ड पिघलकर गिर गया जिससे दो अधिकारियों कर्नल पूरनचंद और मेजर मनीष गुसांई की मौत हो गई। इस दल में कुल 43 लोग शामिल थे। 41 लोग सुरक्षित हैं।
राज्य के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि हिमखण्ड गिरने की घटना तेज धूप की वजह से हुई है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चमोली में सोमवार को तेज धूप खिली थी और इस घटना की वजह भी यही है।













Click it and Unblock the Notifications