उत्तराखण्ड में सड़कें टूटीं, यूनियन ने बस सेवा रोकी
देहरादून। उत्तराखण्ड में बरसात के कारण जगह-जगह हुए भूस्खलन से अधिकांश सड़कें बुरी तरह मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सड़कों की बुरी स्थिति को देखते हुए गढ़वाल मंडल में हजारों बसों का संचालन करने वाली गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) ने अपनी बस सेवा बरसात खत्म होने तक स्थगित कर दी है। यूनियन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
यूनियन के अधिकारियों के अनुसार सड़कें क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को जगह-जगह दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीएमओयू द्वारा बस सेवाएं रोक दिए जाने से गढ़वाल के पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह तथा टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून में आंशिक रूप से प्रभावित हो गई है।
एक दिन का वेतन दिया
राज्य में प्राकृतिक आपदा से हुई व्यापक क्षति को देखते हुए राज्यपाल की प्रेरणा से राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन राहत कार्यो के लिए देने का निर्णय लिया है। उधर, हरिद्वार के महार्निवाणी अखाड़े ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए बतौर सहायता राशि दो लाख 11 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
राज्यपाल मारग्रेट अल्वा ने भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की समस्या से जनजीवन प्रभावित होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई घटनाओं में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए खास तौर पर नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी की घटना पर शोक जताया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वह राज्यवासियों को आपदा से राहत प्रदान करें।












Click it and Unblock the Notifications