बच्चों ने मां के लिए ढूंढा ऑनलाइन दूल्हा
एक हवाई हादसे में शेर्लेट मार्गन के पति की मौत हो गई थी। मार्गन लंबे समय से अपने नए साथी की तलाश कर रही थीं लेकिन उन्हें कोई बेहतर साथी नहीं मिल पा रहा था। मार्गन ने साथी की तलाश में कई लोगों से मुलाकात की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद मोर्गन ने अपने बेटों 11 साल के जियो और नौ साल के विल को एक डेटिंग वेबसाइट दिखाई और कहा कि इस वेबसाइट पर अपने लिए पिता का चुनाव करो।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक बच्चों ने वेबसाइट पर मौजूद चित्रों में से अच्छी मुस्कुराहट और खूबसूरत आंखों वाले उत्तरी लंदन के एक शख्स 44 वर्षीय तलाकशुदा गे बैलम का चुनाव किया। इसके नौ महीनों के बाद बैलम ने जियो और विल के अलावा अपनी बेटी रोज की सहमति से मार्गन से शादी की। मोर्गन ने कहा, "एक साल पहले मैनें बच्चों की मदद के बिना पांच लोगों से मुलाकात की लेकिन बेहतर साथी की तलाश में मुझे सफलता नहीं मिली।" मार्गन ने कहा कि बैलम को बच्चों ने पसंद किया और उनसे मेरी पहली मुलाकात वेबसाइट के जरिए हुई।













Click it and Unblock the Notifications