पाक अधिकृत कश्मीर में बस हादसा, 15 बच्चों की मौत

जानकारी के मुताबिक बस में अल्लाम इकबाल स्कूल के करीब 35 बच्चे सवार थे। यह हादसा राजधानी मुजफ्फराबाद से 25 किलोमीटर दूर गढ़ी दुपट्टा में हुआ, जहां बस झेलम नदी में गिर गई।
मुजफ्फराबाद के उपायुक्त चौधरी इम्तियाज ने समाचार पत्र डॉन को बताया, "नदी से 15 बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं।" मुजफ्फराबाद के पुलिस प्रमुख गुलाम अकबर ने बताया कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह नदी में जा गिरी। उन्होंने बताया कि पांच बच्चों को सुरक्षित निकाला गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चालक जब बस को मोड़ रहा था, उसी समय यह घटना हुई। वहीं, स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि बस की हालत अच्छी थी। हादसे के पीछे तकनीकी खराबी भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications